छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए 64 दिन की छुट्टियाँ घोषित: दशहरा से लेकर गर्मी की छुट्टियाँ तक देखें लिस्ट…

छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए 64 दिन की छुट्टियाँ घोषित

छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए 64 दिन की छुट्टियाँ घोषित

रायपुर: छत्तीसगढ़ के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 64 दिनों के वार्षिक अवकाश का ऐलान कर दिया है। यह आदेश विभाग के अवर सचिव आर. पी. वर्मा द्वारा जारी किया गया है, जिसमें त्योहारों और मौसमी छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अवकाश तय किए गए हैं।

छात्रों को मिलेगा त्योहारों का भरपूर आनंद

इस बार दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर 6-6 दिनों की छुट्टियाँ दी जाएंगी।

दशहरा अवकाश: 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक

दीपावली अवकाश: 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक

इन छुट्टियों के चलते बच्चों को परिवार के साथ पर्व मनाने और आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

सर्दियों में भी मिलेगी राहत

सर्दियों के मौसम में भी बच्चों को शीतकालीन अवकाश के रूप में राहत मिलेगी।

यह अवकाश 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक रहेगा, जिसमें छात्र ठंड से राहत पा सकेंगे और नए साल की तैयारी कर सकेंगे।

गर्मी की छुट्टियाँ रहेंगी सबसे लंबी

छात्रों को सबसे ज्यादा राहत गर्मी के मौसम में मिलने जा रही है।

1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियाँ रहेंगी, यानी कुल 46 दिन का लंबा ब्रेक।
इस दौरान छात्र अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, हॉबी क्लासेस जॉइन कर सकते हैं या फिर आगामी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं।

Youthwings