79th Independence Day: रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण, जानिए कौन कहां फहराएगा तिरंगा
79th Independence Day
रायपुर। 79th Independence Day: आज पूरा देश आजादी का 79वां पर्व मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों और अलंकरणों से सम्मानित करेंगे। इनमें भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार शामिल हैं। इस कार्यक्रम में 780 बच्चे देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे।
विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री यहां करेंगे ध्वजारोहण
राज्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष और विभिन्न मंत्री अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा, दयालदास बघेल गरियाबंद, केदार कश्यप बालोद, लखन लाल देवांगन कोरबा, श्याम बिहारी जायसवाल जशपुर, ओ.पी. चौधरी रायगढ़, लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर और टंकराम राम वर्मा जांजगीर-चांपा में तिरंगा फहराएंगे।
सांसद और विधायक भी करेंगे ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सांसद और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में ध्वजारोहण करेंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाजार, विजय बघेल बेमेतरा, संतोष पाण्डेय कवर्धा, चिंतामणी महाराज बलरामपुर, रूपकुमारी चौधरी महासमुंद, राधेश्याम राठिया सारंगढ़, कमलेश जांगड़े सक्ती, महेश कश्यप बीजापुर, भोजराज नाग कांकेर और देवेंद्र प्रताप सिंह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में ध्वजारोहण करेंगे।
वहीं विधायक पुन्नू लाल मोहले मुंगेली, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अमर अग्रवाल कोरिया, अजय चंद्राकर धमतरी, रेणुका सिंह मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, लता उसेंडी कोंडागांव, विक्रम उसेंडी नारायणपुर, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंतागढ़ चौकी, किरण देव दंतेवाड़ा और धरमजीत सिंह सुकमा में तिरंगा फहराएंगे।
