पुलिस में कांस्टेबल के 5500 पदों पर निकली भर्ती, 11 जनवरी से आवेदन शुरू, पढ़ें पूरी डिटेल्स…

पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती

पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस विभाग में कुल 5,500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

पदों का विवरण जारी

जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत—

4,500 पद पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)

600 पद महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)

400 पद पुरुष कांस्टेबल (GRP – गवर्नमेंट रेलवे पुलिस)

सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

read more : झीरम घाटी मामले में बयान देकर बुरे फंसे विकास तिवारी, कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया

आवेदन की तारीखें और प्रक्रिया

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 11 जनवरी 2026 से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, जो रात 11:59 बजे तक मान्य रहेगी। निर्धारित समय के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

परीक्षा तिथि बाद में होगी घोषित

फिलहाल आयोग ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

 

Youthwings