17 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण: सरकार की नीति से बढ़ा प्रभाव
बस्तर: तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम पुलिस के सामने 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह सभी नक्सली तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे और लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बढ़ते पुलिस दबाव और सरकार द्वारा चलाई जा रही सशक्त नीति के कारण कई नक्सली हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के 13 नक्सलियों सहित सकमा के 2 एसीएम समेत कुल 14 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था।
विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव के चलते नक्सली तेलंगाना राज्य में जाकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इस कदम को सरकार की प्रभावशाली रणनीति और नक्सली आंदोलन को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
