छत्तीसगढ़ में 16 निरीक्षकों को DSP पद पर पदोन्नति, गृह विभाग का आदेश जारी

रायपुर। रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कार्यरत 16 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को डीएसपी यानी उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति दी है। यह निर्णय 24 मार्च 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया।

 

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और विशेष शाखा के अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत पदोन्नति प्रदान की गई है, जिसमें वेतनमान 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक निर्धारित है। यह पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

 

पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को निरीक्षक संवर्ग से डीएसपी संवर्ग विशेष शाखा में शामिल किया गया है। इन अधिकारियों की नई पदस्थापना से संबंधित आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

 

पदोन्नत अधिकारियों में निरीक्षक (विशेष शाखा) सविता सिंह परिहार, अरनोल्ड संतरी बड़ा और विष्णु प्रसाद देशमुख शामिल हैं। कंपनी कमांडर संवर्ग से बृजेश कुमार भदौरिया, अविनाश कुमार अग्निहोत्री, हरीश कुमार तिवारी, अमित शर्मा, मनीष कुमार साहू, शैलेन्द्र कुमार सेन, देवनारायण सिंह, इन्द्रसेन बंजारे, मिलमन मिंज, ओमप्रकाश सेन, राकेश कुमार सलाम, राम बहादुर शर्मा और शब्बीर अली को भी पदोन्नति मिली है।

Youthwings