World Laughter Day Special: विवाद के बाद पहली बार साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया, कपिल शर्मा शो में होगा धमाका

World Laughter Day Special

World Laughter Day Special: जिस जोड़ी पर विवादों का साया था, अब वही कॉमेडी के मंच पर साथ, जानिए इस एपिसोड में क्या खास होने वाला है!

World Laughter Day Special: कॉमेडी और विवादों के बीच चर्चा में रहे समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों एक ही मंच साझा करेंगे।

World Laughter Day Special: कॉमेडी की दुनिया में एक बड़ा सरप्राइज सामने आया है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद पहली बार समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि दोनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो के वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड में दिखाई देंगे।

मेकर्स ने जारी किया मजेदार टीजर

शो का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर में समय रैना कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि उनके साथ शो में कौन आने वाला है। जैसे ही काउंटडाउन खत्म होता है, रणवीर इलाहाबादिया की एंट्री होती है और समय का रिएक्शन देखने लायक होता है—“नो वे, ब्रो!”

कब और कहां देखें एपिसोड?

यह खास एपिसोड 2 मई 2026 को Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो को होस्ट करेंगे कपिल शर्मा, जो अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

इस एपिसोड में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी नजर आएंगे, जो एक मजेदार न्यूज डिबेट एक्ट पेश करेंगे।

क्या था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद?

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ और समय रैना को अपने चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने ड़े।

समय रैना की वापसी

हाल ही में समय रैना ने अपने नए स्टैंडअप स्पेशल ‘Still Alive’ के साथ जोरदार वापसी की, जिसमें उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया समेत कई सेलेब्स को रोस्ट किया।

World Laughter Day Special

क्या फिर बनेगी हिट जोड़ी?

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार दोनों की जोड़ी दर्शकों को कितना एंटरटेन करती है। क्या यह एपिसोड केवल हंसी का तड़का देगा या फिर किसी नए विवाद को जन्म देगा—यह जानने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें: SRH vs MI Match Highlights: वानखेड़े में SRH का तूफान, 32 छक्के और 41 चौकों के साथ 249 रन चेज कर रचा इतिहास

Youthwings