Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार! इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड 7वीं बार बना वर्ल्ड चैंपियन

Women's T20 World Cup 2026

Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड की शानदार पारियों से रचा इतिहास

Women’s T20 World Cup 2026: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। इंग्लैंड को फाइनल में 7 विकेट से हराकर टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। जानिए कैसे बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड ने इंग्लैंड के सपनों पर फेरा पानी।

Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026

Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। रविवार (5 जुलाई) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

151 रन का लक्ष्य 17.1 ओवर में किया हासिल

फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 151 रनों का लक्ष्य केवल 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी।

बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड ने पलटा मैच

रन चेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने दूसरे ही ओवर में जॉर्जिया वॉल का विकेट गंवा दिया। इसके बाद फोएबे लिचफील्ड और बेथ मूनी ने शानदार शतकीय साझेदारी कर मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में कर दिया।

लिचफील्ड ने 35 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर 64 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके जड़े। इसके बाद एलिस पेरी (नाबाद 13 रन) और एश्ले गार्डनर (नाबाद 3 रन) ने टीम को जीत दिलाई।

इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल को एक-एक विकेट मिला।

Women's T20 World Cup 2026

नेट साइवर-ब्रंट और फ्रेया केम्प की मेहनत रही बेकार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही। कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए, जबकि फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों में नाबाद 44 रन की शानदार पारी खेली।

दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 80 रनों की अटूट साझेदारी की, लेकिन टीम का स्कोर 150 रन तक ही पहुंच सका। एमी जोन्स (6), डैनी वायट-हॉज (8) और हीदर नाइट (2) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Women’s T20 World Cup 2026: पूरे टूर्नामेंट में रहा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

सोफी मोलिनक्स की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। इसी के साथ टीम ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 और 2026 में खिताब जीतकर टी20 विश्व कप में अपना दबदबा कायम रखा।

अब तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड (2009), वेस्टइंडीज (2016) और न्यूजीलैंड (2024) ही ऑस्ट्रेलिया के अलावा खिताब जीतने वाली टीमें रही हैं।

यह भी पढ़ें: Meta की बढ़ीं मुश्किलें! WhatsApp, Instagram और Telegram पर सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Meta की बढ़ीं मुश्किलें! WhatsApp, Instagram और Telegram पर सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Youthwings