Volodymyr Zelenskyy Resign: युद्ध के बाद जेलेंस्की देंगे इस्तीफा! राष्ट्र के नाम रखा साफ संदेश

Volodymyr Zelenskyy Resign

Volodymyr Zelenskyy Resign

Volodymyr Zelenskyy Resign: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि रूस के खिलाफ युद्ध खत्म होने के बाद वह राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार हैं। जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद युद्ध को समाप्त करना है, न कि पद के लिए दौड़ जारी रखना। उन्होंने कहा, “मेरा मकसद जंग खत्म करना है, ना कि पद के लिए भाग-दौड़ को जारी रखना।”

पद छोड़ने की तैयारी
न्यूज वेबसाइट ‘Axios’ को दिए इंटरव्यू में जेलेंस्की ने बताया कि शांतिकाल में उनका इरादा यूक्रेन का नेतृत्व करने का नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि रूस के साथ सीजफायर हो जाता है, तो वह संसद से चुनाव कराने का आग्रह करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या युद्ध समाप्त होने पर वह अपना कार्य समाप्त मानेंगे, तो जेलेंस्की ने कहा कि वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।

पहले भी दे चुके हैं ऐसा बयान
बीते साल फरवरी में भी जेलेंस्की ने इस तरह का बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर उनके राष्ट्रपति पद छोड़ने से शांति लौटती है और यूक्रेन को नाटो की सदस्यता मिलती है, तो वह इसके लिए तैयार हैं। रूस के हमले के तीन साल पूरे होने पर कीव में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही थी।

UNGA में क्या बोले जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक में विश्व नेताओं को चेतावनी दी कि दुनिया में ‘मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी शस्त्र दौड़’ चल रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को रूस के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप में युद्ध का विस्तार करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसी कमजोर अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं यूक्रेन, गाजा और सूडान में युद्ध रोकने में विफल रही हैं। जेलेंस्की ने जोर देते हुए कहा, “सिर्फ हथियार और दोस्त ही सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं।”

Youthwings