अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, होर्मुज हमले के बाद 300 से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

US Iran conflict third strike

साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हमले के बाद अमेरिकी सेना ने एक रात में 140 ठिकानों को निशाना बनाया, ईरान ने जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की

 

 

 

वाशिंगटन/तेहरान। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कंटेनर जहाज पर कथित हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने शनिवार शाम साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज ‘जीएफएस गैलेक्सी’ पर हमले के जवाब में इस सप्ताह तीसरी बार ईरान पर सैन्य कार्रवाई की है ।

 

कैसे शुरू हुआ नया विवाद?

सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हमला किया, जिसमें जहाज के इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा और एक नागरिक चालक दल का सदस्य लापता हो गया । बाद में पता चला कि लापता चालक दल का सदस्य भारतीय नागरिक था ।

 

ईरान ने अपनी कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि जहाज ने अपने ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर दिए और बिना अनुमति के तय मार्ग से हटकर गुजरने की कोशिश की । IRGC ने होर्मुज जलडमरूमध्य को “अगली सूचना तक” बंद करने की घोषणा कर दी ।

 

अमेरिकी जवाबी कार्रवाई

CENTCOM ने बताया कि अमेरिकी सेना ने इस हफ्ते तीन रातों में 300 से अधिक ईरानी लक्ष्यों को निशाना बनाया है । ताजा हमलों में अमेरिकी सेना ने लगभग 140 सैन्य ठिकानों को सटीक हथियारों से नष्ट किया ।

 

लक्ष्यों में शामिल थे:

– ईरानी मिसाइल और ड्रोन साइटें

– नौसैनिक क्षमताएं

– गोला-बारूद भंडारण सुविधाएं

– संचार नेटवर्क

– तटीय निगरानी स्थल

 

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, “ईरान ने गलत फैसला लिया, अब इसकी कीमत चुकानी होगी” ।

 

क्षेत्रीय प्रभाव और बढ़ता विस्तार

ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया है । कतर में एक मिसाइल के मलबे से तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है ।

 

होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के करीब 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति का मार्ग है । इस मार्ग पर युद्ध जैसे हालात ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है। इस घटना से पहले ईरान द्वारा तीन व्यावसायिक जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगी प्रतिबंधों में छूट वापस ले ली थी ।

 

 

Read more-

US Iran War News: ट्रंप की स्ट्राइक चेतावनी, ईरान के प्रस्ताव पर सस्पेंस बरकरार

 

 

Youthwings