अमेरिका-ईरान जंग ने लिया खतरनाक मोड़! UAE के ऑयल टैंकरों पर हमला, भारतीय नाविक की मौत

US Iran war third night 2026

अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास, किश द्वीप, बुशहर और क़ेश्म द्वीप पर किए हमले, ईरान ने बहरीन-कुवैत-जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

 

 

 

वाशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगातार भयावह होती जा रही है। लगातार तीसरी रात (सोमवार) को अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास, किश द्वीप, बुशहर प्रांत के जम शहर और क़ेश्म द्वीप पर हमला कर ड्रोन-मिसाइल ठिकानों को तबाह कर दिया । इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

 

ईरान का पलटवार: UAE के दो ऑयल टैंकर पर हमला

ईरान के IRGC ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास UAE के दो ऑयल टैंकरों पर मिसाइल हमला किया । इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत आठ चालक दल के सदस्य घायल हो गए । इस घटना के बाद UAE ने हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

 

इसके अलावा, IRGC ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया । बहरीन में फिर से हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है और पूरे देश में सायरन गूंज रहे हैं। गृह मंत्रालय ने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है ।

 

अमेरिकी हमले

CENTCOM ने बताया कि सोमवार को ईरान पर लगातार तीसरी रात हवाई हमले किए गए । इन हमलों का उद्देश्य ईरानी सैन्य क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाना और होर्मुज स्ट्रेट में कॉमर्शियल जहाजों पर हमले करने की उसकी क्षमता को कमजोर करना है। अमेरिकी सेना के अनुसार, ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उसकी हमला करने की क्षमता को लगातार कमजोर किया जा रहा है।

 

ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी हमलों के बाद बंदर अब्बास, किश द्वीप, बुशहर प्रांत के जम शहर और क़ेश्म द्वीप में कई जोरदार धमाके सुनाई दिए ।

 

ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए MoU को सिर्फ एक ‘टेस्ट’ बताया और कहा कि ईरान इस परीक्षा पर खरा नहीं उतरा । उन्होंने कहा कि समझौते का सम्मान नहीं किया गया, इसलिए सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Read more-

US-Iran War फिर भड़कने वाला हैं? अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया कब्जा.. अब शांति वार्ता का क्या होगा!

Youthwings