Urvashi Rautela ने कान में दोहराया गिगी हदीद का आइकॉनिक साड़ी लुक? हुईं जमकर ट्रोल
Cannes 2026 में गिगी हदीद बनकर पहुंचीं Urvashi Rautela!
कान 2026 में Urvashi Rautela का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया, लेकिन तारीफ से ज्यादा उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। आखिर क्यों लोग उनके लुक को “सस्ती कॉपी” बता रहे हैं? जानिए पूरा मामला और क्या है गिगी हदीद कनेक्शन।
Cannes रेड कार्पेट पर दिखा Urvashi Rautela का देसी अंदाज
79वें कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार बॉलीवुड अभिनेत्रियों का फैशन खूब चर्चा में रहा। आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी और हुमा कुरैशी के बाद अब उर्वशी रौतेला का रेड कार्पेट लुक सुर्खियों में है। उर्वशी ने गोल्डन बॉर्डर वाली आईवरी साड़ी और हैवी गोल्डन ब्लाउज पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री ली। इसके साथ उन्होंने हाथ में फूलदान के आकार का यूनिक बैग कैरी किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

लोगों को याद आया गिगी हदीद का आइकॉनिक लुक
Urvashi Rautela का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी तुलना सुपरमॉडल गिगी हदीद से होने लगी। दरअसल, गिगी हदीद ने साल 2023 में NMACC लॉन्च इवेंट में डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई बेहद मिलती-जुलती चिकनकारी साड़ी पहनी थी। उस समय गिगी का इंडियन ट्रेडिशनल लुक दुनियाभर में वायरल हुआ था।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग
उर्वशी रौतेला का यह लुक इंटरनेट पर आते ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गया। कई यूजर्स ने उनके आउटफिट को “गिगी हदीद की कॉपी” बताया, तो कुछ ने इसे “सस्ती कॉपी” तक कह दिया। सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
Diet Sabya ने भी किया रिएक्ट
फेमस इंस्टाग्राम फैशन वॉचडॉग “Diet Sabya” ने भी उर्वशी और गिगी के लुक की तुलना करते हुए पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उर्वशी के लुक को लेकर तंज कसा गया, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा वायरल हो गया। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए सवाल उठाया कि आखिर उर्वशी को हर साल कान फिल्म फेस्टिवल का निमंत्रण कैसे मिल जाता है।
फैंस ने किया सपोर्ट
हालांकि, ट्रोलिंग के बीच उर्वशी के फैंस उनके सपोर्ट में भी नजर आए। कई लोगों ने कहा कि उर्वशी ने इंटरनेशनल मंच पर भारतीय साड़ी को खूबसूरती से रिप्रेजेंट किया है। कुछ यूजर्स ने उनके कॉन्फिडेंस और ग्लैमरस अंदाज की भी तारीफ की।
एक साल में तैयार हुई थी गिगी की साड़ी
गिगी हदीद की 2023 वाली चिकनकारी साड़ी को लेकर डिजाइनर्स अबू जानी और संदीप खोसला ने बताया था कि इसे लखनऊ में तैयार किया गया था और इसे बनाने में करीब एक साल का समय लगा था। यही वजह थी कि वह आउटफिट उस समय फैशन इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रहा था।
