Google Chrome Update Alert: CERT-In ने लाखों यूजर्स को तुरंत ब्राउजर अपडेट करने की दी चेतावनी

Google Chrome Update Alert: अगर आप Google Chrome ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं तो सतर्क हो जाएं। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने लाखों डेस्कटॉप यूजर्स को अपने ब्राउज़र को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है। चेतावनी के मुताबिक, पुराने वर्जन का इस्तेमाल करने पर हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा काफी बढ़ जाता है।

Chrome में मिलीं खतरनाक कमजोरियां

CERT-In के अनुसार, Google Chrome में कई ऐसी कमजोरियां पाई गई हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम में मैलिशियस कोड रन कर सकते हैं, ब्राउज़र को क्रैश कर सकते हैं और पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं। प्रभावित वर्जन इस प्रकार हैं:

  • Windows और macOS: Chrome वर्जन 139.0.7258/.128 से पहले
  • Linux: Chrome वर्जन 139.0.7258.127 से पहले

पुराने वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर खतरा ज्यादा है, क्योंकि हैकर्स उन्हें स्पेशल वेबसाइट विजिट कराने या मैलिशियस लिंक पर क्लिक करवाकर फाइल्स, पासवर्ड और अन्य निजी डेटा चुरा सकते हैं।

Google ने की बग्स की पुष्टि

Google ने कुल 5 सिक्योरिटी बग्स की पुष्टि की है, जिनमें से 3 को हाई रिस्क और 2 को मीडियम रिस्क श्रेणी में रखा गया है। कंपनी ने इन बग्स के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिए हैं और यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने की सलाह दी है।

Chrome अपडेट करने का तरीका (Windows और Linux)

  1. Chrome ब्राउज़र खोलें।
  2. Settings > Help > About Google Chrome पर जाएं।
  3. अपडेट चेक करें और लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें।

CERT-In ने भविष्य में सुरक्षित रहने के लिए ऑटोमैटिक अपडेट ऑन रखने की भी सलाह दी है, ताकि नए सिक्योरिटी पैच अपने आप इंस्टॉल हो जाएं।

हैक होने के संकेतों पर रखें नजर

यूजर्स को अपने सिस्टम में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर ध्यान देना चाहिए, जैसे:

  • सिस्टम का अचानक स्लो हो जाना
  • अनएक्सपेक्टेड पॉप-अप्स आना
  • बिना अनुमति के प्रोग्राम का अपने आप चलना

 

Youthwings