पुलिस भर्ती : 4543 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

पुलिस भर्ती

पुलिस भर्ती

लखनऊ – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उप-निरीक्षक (SI) पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है। कुल 4543 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

रिक्तियों का विवरण (Total Vacancies – 4543):

  • SI नागरिक पुलिस: 4242 पद

  • प्लाटून कमांडर PAC / सशस्त्र पुलिस: 135 पद

  • प्लाटून कमांडर / उप-निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल (केवल पुरुष): 60 पद

  • उप-निरीक्षक, महिला बटालियन: 106 पद

शैक्षिक योग्यता:

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit):

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

  • जन्म 2 जुलाई 1997 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं हुआ हो

  • सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट, तथा आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट प्राप्त होगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process):

  1. लिखित परीक्षा

    • कुल अंक: 400

    • कुल प्रश्न: 160

    • समय: 2 घंटे

    • विषय: सामान्य हिंदी, संविधान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, बुद्धिलब्धि व तार्किक परीक्षण

  2. दस्तावेज़ सत्यापन

  3. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):

  • आवेदन प्रारंभ: 12 अगस्त 2025

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2025

  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2025

आवेदन कैसे करें?

  1. uppbpb.gov.in पर जाएं

  2. “SI Recruitment 2025” सेक्शन में जाएं

  3. रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक विवरण भरें

  4. दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें

  5. आवेदन सबमिट करें और प्रिंट आउट लें

Youthwings