Ukraine Big Attack on Russia: यूक्रेन का क्रीमिया ब्रिज पर बड़ा हमला, 1100 किलो विस्फोटक से उड़ाने का दावा
Ukraine Big Attack on Russia
Ukraine Big Attack on Russia: यूक्रेन ने 72 घंटे के भीतर रूस पर एक और बड़ा हमला करने का दावा किया है। इस बार यूक्रेन की सेना ने क्रीमिया ब्रिज को निशाना बनाते हुए उस पर 1100 किलोग्राम अंडरवाटर विस्फोटक का इस्तेमाल कर उसे उड़ाने का दावा किया है। हालांकि, इस हमले से पुल को कितना नुकसान हुआ है, इसका विस्तृत ब्यौरा अभी आना बाकी है।
यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) के अनुसार, इस हमले में टीएनटी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है और क्रीमिया ब्रिज को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है। क्रीमिया ब्रिज रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रणनीतिक और व्यापारिक पुल है। यूक्रेन पहले भी इस पुल को कई बार निशाना बनाने की कोशिश कर चुका है।
