प्रशासनिक तबादले: कलेक्टर ने किए संयुक्त और डिप्टी कलेक्टरों के स्थानांतरण
CG Transfer News
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। कलेक्टर ने जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत चार अधिकारियों की नई पदस्थापना तय की गई है।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
जारी सूची के अनुसार —
मनोज कुमार बंजारे, संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी उप कलेक्टर कटघोरा को अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा बनाया गया है।
सीमा पात्रे, डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी पाली से स्थानांतरित कर जिला कार्यालय कोरबा भेजा गया है।
तुलाराम भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा से जिला कार्यालय कोरबा स्थानांतरित किया गया है।
रोहित कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर को जिला कार्यालय कोरबा से अनुविभागीय अधिकारी पाली कोरबा के रूप में पदस्थ किया गया है।

