Transfer News: शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया जारी, तीसरी सूची में 10 नाम शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के स्थानांतरण (ट्रांसफर) को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने अब तक दो सूचियां जारी की थीं और अब तीसरी सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है।

इस ताजा सूची में कुल 10 शिक्षकों के नाम शामिल हैं, जिनमें विभिन्न संवर्गों के शिक्षक जैसे कि व्याख्याता, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक और शिक्षक (ई संवर्ग) शामिल हैं।

Youthwings