Transfer News: TI, SI और ASI समेत 69 पुलिसकर्मियों का तबादला
Transfer
Transfer News: कोरिया: जिले में पुलिस विभाग के भीतर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कुल 69 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
जारी सूची के अनुसार, तबादलों में 2 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक (SI), 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए कार्यस्थल पर पदस्थ किया गया है।




