यात्रियों को बड़ी राहत: रायपुर-बिलासपुर समेत 4 लोकल ट्रेनें बहाल, गोंदिया मेमू भी शुरू

रायपुर रेल मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में चल रहे कार्य के कारण रद्द की गई लोकल ट्रेनों को अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर और गेवरा रोड के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
गोंदिया रूट पर भी बहाल हुई मेमू सेवा
यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए रेलवे ने गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू train को भी 6 मई से फिर से चालू कर दिया है। अब यह train अपने तय समय के अनुसार दोनों दिशाओं में संचालित होगी।
दरअसल, गोंदिया रूट पर एक साथ 10 लोकल ट्रेनों के रद्द होने से एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई थी। इससे रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब मेमू train के फिर से शुरू होने से इस रूट पर यात्रा कुछ हद तक आसान हो जाएगी।

दैनिक यात्रियों को मिली राहत
लोकल train की बहाली से खासतौर पर उन यात्रियों को राहत मिली है, जो रोजाना कामकाज या पढ़ाई के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं। ट्रेनें बंद होने के दौरान उन्हें भीड़भाड़ वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा था।
ये ट्रेनें फिर से हुई शुरू
रेलवे ने 6 मई से जिन train को बहाल किया है, उनमें शामिल हैं:
गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू
गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू
एक्सप्रेस ट्रेनों पर कम होगा दबाव

इन ट्रेनों के दोबारा शुरू होने से एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्रियों का दबाव कम होने की उम्मीद है। साथ ही, क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों को अब अधिक सुविधाजनक और सुलभ यात्रा का विकल्प मिलेगा।
read more : पैकेज्ड वाटर प्लांटों पर छापा, ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान में 7 फर्मों की जांच
