Train Cancelled List: त्योहार में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ में 75 ट्रेनों के 200 से ज्यादा फेरे रद्द

Train Cancelled List

Train Cancelled List

बिलासपुर। Train Cancelled List: त्योहारों के सीज़न में जहां लोगों को घर आने-जाने के लिए ट्रेनों पर सबसे ज्यादा निर्भर रहना पड़ता है, वहीं इस बार रेलवे की कार्यप्रणाली यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 19 अगस्त से 18 अक्टूबर तक अलग-अलग समयावधि में बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द और डाइवर्ट करने का निर्णय लिया है।

इस फैसले के तहत छत्तीसगढ़ में चलने वाली 75 ट्रेनों के 200 से अधिक फेरे रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा कई ट्रेनें डाइवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट और टाइमिंग चेंज जैसी व्यवस्थाओं से प्रभावित होंगी। रेलवे ने यह कदम तीसरी और चौथी लाइन के विकास कार्य को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ी टेंशन

यात्रियों का कहना है कि त्योहारों के वक्त जब टिकट की डिमांड बढ़ जाती है, तब इतने बड़े पैमाने पर ट्रेनें रद्द होना सीधा-सीधा यात्रियों के साथ अन्याय है। कई यात्रियों के टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रहे हैं और लोग मजबूरी में वैकल्पिक साधनों की तलाश कर रहे हैं।

कब-कब रद्द होंगी ट्रेनें

  • 19 अगस्त से 10 सितंबर तक 26 ट्रेनें प्रभावित।

  • 23 से 28 अगस्त तक 26 ट्रेनें रद्द, 5 ट्रेनें डाइवर्ट/शॉर्ट टर्मिनेट।

  • 27 से 30 अगस्त तक 30 ट्रेनें रद्द, 6 डाइवर्ट और 5 शॉर्ट टर्मिनेट।

  • 13 से 18 अक्टूबर तक कोरबा–तिरुवनंतपुरम ट्रेन के 4 फेरे रद्द।
    कुल मिलाकर 10 से अधिक ट्रेनें डाइवर्ट, 10 से ज्यादा शॉर्ट टर्मिनेट और 7 ट्रेनों का टाइम भी बदला गया है।

यात्रियों का गुस्सा और रेलवे का पक्ष

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिलासपुर रेलवे ज़ोन में हमेशा से मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है और यात्री ट्रेनों के साथ बार-बार विश्वासघात होता है। मालगाड़ियाँ तेज़ी से दौड़ रही हैं जबकि यात्री ट्रेनें लगातार रद्द की जा रही हैं।

हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की भविष्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और विकास कार्य पूरा होने के बाद रेल यात्रा और आसान हो जाएगी।

Youthwings