कांग्रेस के विधानसभा घेराव के चलते 17 मार्च को केनाल रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेगा मार्ग बंद
कांग्रेस के विधानसभा घेराव
रायपुर में 17 मार्च 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है। इस दिन शंकर नगर स्थित भारत माता प्रतिमा के पास कांग्रेस की आम सभा के बाद विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए केनाल रोड पर शांति नगर तिराहा से भारत माता चौक तक और भारत माता चौक से रानी दुर्गावती प्रतिमा होते हुए आनंद नगर चौक तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा डायवर्जन
यातायात पुलिस के अनुसार, इस मार्ग पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आम नागरिकों और नियमित यात्रियों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
इन रास्तों से कर सकेंगे आवागमन
पंडरी की ओर से आने वाले वाहन शांति नगर से मधु पिल्ले चौक होते हुए आईजी कार्यालय गली के रास्ते शंकर नगर की ओर जा सकेंगे। आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पंडरी की ओर जाने वाले वाहन आनंद नगर चौक – भगत सिंह चौक – अंबेडकर चौक – ऑक्सीजोन मार्ग से होकर आवागमन कर सकेंगे।
यातायात पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
