Texas Oil Refinery Blast : टेक्सास की तेल रिफाइनरी में भीषण धमाका, ईंधन आपूर्ति पर असर की आशंका

Texas के Port Arthur स्थित एक बड़ी तेल रिफाइनरी में भीषण धमाका हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा Valero Energy की रिफाइनरी में हुआ, जो अमेरिका के गल्फ कोस्ट रिफाइनिंग नेटवर्क का अहम हिस्सा मानी जाती है।

 

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात रिफाइनरी के एक इंडस्ट्रियल हीटर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों तक इसकी गूंज सुनाई दी। आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी।

 

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार सभी कर्मचारियों की गिनती कर ली गई है और वे सुरक्षित हैं। फिलहाल किसी को क्षेत्र से हटाने की जरूरत नहीं पड़ी है। आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

यह रिफाइनरी प्रतिदिन लगभग 3.8 लाख बैरल तेल प्रोसेस करने की क्षमता रखती है और अमेरिकी ईंधन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में इस घटना से ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

 

हालांकि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी साजिश की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

Youthwings