जिंदल पावर की कोल ब्लॉक परियोजना की जनसुनवाई में बड़ा हंगामा, ग्रामीण ने मंच पर अपशब्द बोले

रायगढ़। जिंदल पावर लिमिटेड (JPL) के कोल ब्लॉक उत्खनन परियोजना को लेकर तमनार ब्लॉक के ग्राम दौराभांत में दो दिन पहले आयोजित जनसुनवाई के दौरान तनावपूर्ण माहौल बन गया। विरोध कर रहे ग्रामीणों में से एक व्यक्ति ने मंच से मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और जिला प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ अभद्र और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

 

इस घटना पर जिले के कई भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मंच पर इस तरह की अभद्र भाषा पूरी तरह अस्वीकार्य है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले दो महीनों से इस कोल ब्लॉक परियोजना के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं। 13 से अधिक गांवों के हजारों लोग परियोजना के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को लेकर गंभीर चिंता में हैं। जनसुनवाई के दौरान भी स्थानीय निवासियों ने परियोजना को पूरी तरह निरस्त करने की पुरानी मांग को दोहराया।

Youthwings