स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय सोते हुए शिक्षक का वीडियो वायरल

तखतपुर। शासकीय प्राथमिक स्कूल उमरिया में एक शिक्षक के कक्षा के दौरान सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में शिक्षक को स्कूल के कमरे में आराम से सोते हुए देखा जा सकता है, जबकि छोटे-छोटे बच्चे बिना पर्यवेक्षण के अपने काम में लगे हुए हैं।

ग्रामीणों और अभिभावकों में रोष

ग्रामीणों ने इस घटना को बच्चों के भविष्य और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया है। अभिभावकों ने शिकायत की कि बच्चों से पढ़ाई के बजाय सफाई और अन्य काम करवाए जा रहे हैं। इस मामले ने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन ने गठित की जांच टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कामेश्वर बैरागी ने तत्काल जांच टीम गठित की है। बीईओ ने कहा, “वीडियो में दिख रहे तथ्य चिंताजनक हैं। यदि शिक्षक दोषी पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देनी होगी।”

 

सरपंच ने की निगरानी की घोषणा

ग्राम पंचायत उमरिया की सरपंच मधु कौशिक ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा, “यह शिक्षकीय मर्यादा का उल्लंघन है। मैं स्वयं स्कूल का निरीक्षण करूंगी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से शिकायत करूंगी। ग्राम पंचायत भविष्य में स्कूल की गतिविधियों पर निगरानी रखेगी।”

Youthwings