सुकमा मुठभेड़: 12 कुख्यात माओवादी ढेर, DVCM वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का समेत कई इनामी कैडर मारे गए

सुकमा : जिला सुकमा के दक्षिणी क्षेत्र अंतर्गत किस्टाराम थाना क्षेत्र के पामलूर जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए कैडरों में 05 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में कोंटा एरिया कमेटी के कुख्यात इंचार्ज DVCM वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का और ACM माड़वी हितेश सहित कई इनामी कैडर मारे गए हैं।

पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर सुकमा DRG की टीमों ने पामलूर के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान सुबह करीब 08:00 बजे से रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। सर्च के बाद मुठभेड़ स्थलों से हथियारों सहित 12 शव बरामद किए गए।

मारे गए माओवादियों में CYPC (01), DVCM (01), ACM (07) और PM (03) रैंक के कैडर शामिल हैं, जिन पर कुल ₹60 लाख का इनाम घोषित था। ये सभी कैडर 09 जून 2025 को कोण्टा ढोढरा गिट्टी क्रेशर खदान में हुए IED ब्लास्ट (जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हुए थे) की साजिश में भी शामिल बताए गए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, DVCM वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का 41 मामलों में वांछित था और ACM माड़वी हितेश 14 मामलों में। दोनों पर नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हमलों सहित कई गंभीर घटनाओं में संलिप्तता के आरोप थे।

Final 03-01-2026 Dead Naxal Details@

बरामद हथियार व सामग्री

AK-47 राइफल (01) मय मैगजीन व 30 राउंड
SLR राइफल (01) मय मैगजीन व 10 राउंड
INSAS राइफल (01) मय मैगजीन व 26 राउंड
BGL लॉन्चर (04) मय BGL सेल (11)
12 बोर राइफल (03) मय राउंड (08)
वायरलेस सेट (01), स्कैनर सेट (02)

इस कार्रवाई पर आईजी, बस्तर रेंज ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में शांति और स्थिरता की दिशा में निर्णायक प्रगति हो रही है और हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का स्पष्ट संदेश दिया गया है।

Youthwings