छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: प्रदेश के अस्पतालों को मिले 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक

रायपुर: प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों की तैनाती प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की गई है।

बेहतर उपचार, मजबूत व्यवस्था:

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन नियुक्तियों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। यह नियुक्तियाँ प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की मजबूती की दिशा में एक अहम कदम हैं।

कहाँ-कहाँ हुई पदस्थापना:

डॉ. पियुष देवांगन एवं डॉ. विवेक सिंह – जिला अस्पताल, बालोद

डॉ. अर्पित यादव – जिला अस्पताल, कबीरधाम

डॉ. शशिकांत कुमार – जिला अस्पताल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

डॉ. संजय कुमार अग्रवाल – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली (जिला महासमुंद)

डॉ. घनश्याम गंगवानी एवं डॉ. प्रियंका जोशी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरगांव (जिला मुंगेली)

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में निरंतर प्रगति:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। बीते एक वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बड़े पैमाने पर संविदा नियुक्तियाँ की गईं, जिनमें शामिल हैं:

88 विशेषज्ञ चिकित्सक

432 चिकित्सा अधिकारी

344 स्टाफ नर्स

87 एएनएम

75 लैब टेक्नीशियन

279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी

878 अन्य तकनीकी व सहायक कर्मचारी

Youthwings