हैदराबाद में Global Branding की शुरुआत: सड़कों का नाम रतन टाटा, ट्रंप, Google Microsoft कंपनियों पर रखा जाएगा
हैदराबाद में Global Branding
हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घोषणा की है कि शहर की चुनिंदा प्रमुख सड़कों के नाम दुनिया की मशहूर हस्तियों और शीर्ष वैश्विक कंपनियों के नाम पर रखे जाएंगे। इस कदम का मकसद हैदराबाद की अंतरराष्ट्रीय ब्रांड वैल्यू बढ़ाना और विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना है।
Ratan Tata के सम्मान में नई ग्रीनफील्ड रोड का नाम ‘रतन टाटा रोड’
सरकार ने इस अभियान की शुरुआत उद्योग जगत के दिग्गज और पद्म विभूषण सम्मानित Ratan Tata के नाम से की है। नेहरू आउटर रिंग रोड के पास राविरियाला से फ्यूचर सिटी तक बनने वाली 100 मीटर चौड़ी नई ग्रीनफील्ड रेडियल रोड का नाम ‘रतन टाटा रोड’ रखा जाएगा। इसके अलावा, राविरियाला इंटरचेंज को पहले ही ‘टाटा इंटरचेंज’ नाम दिया जा चुका है, जो हैदराबाद में टाटा समूह के निरंतर बढ़ते योगदान को दर्शाता है।
टेक कंपनियों पर आधारित सड़कें—Google स्ट्रीट, Microsoft रोड, विप्रो जंक्शन
दिल्ली में आयोजित यूएस-आईएसपीएफ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने संकेत दिया कि सरकार कुछ बड़ी वैश्विक टेक कंपनियों के नाम पर भी सड़कों का नामकरण कर सकती है। योजना में शामिल संभावित नाम— गूगल स्ट्रीट, माइक्रोसॉफ्ट रोड, विप्रो जंक्शन यह कदम शहर की टेक पहचान को और मजबूत करेगा।
read more : Microsoft का भारत में 1.5 लाख करोड़ का सबसे बड़ा एशियाई निवेश, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार
सरकार का तर्क—सम्मान के साथ बढ़ेगा व्यापारिक आकर्षण
तेलंगाना सरकार का कहना है कि ऐसे व्यक्तित्व और कंपनियां जिन्होंने वैश्विक स्तर पर बड़ा योगदान दिया है, उनके नाम पर सड़कें रखना सम्मान का प्रतीक है। साथ ही यह पहल— हैदराबाद को एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। निवेशकों के लिए सकारात्मक माहौल बनाएगी।
शहर की ग्लोबल ब्रांडिंग को नई दिशा देगी।
सबसे चर्चित प्रस्ताव—Donald Trump के नाम पर सड़क
इस अभियान का सबसे हाईलाइट प्रस्ताव अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के सामने वाली मुख्य सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रम्प एवेन्यू’ रखने का है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो यह पहली बार होगा कि किसी भारतीय शहर में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर सड़क होगी। सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को आधिकारिक पत्र भेजने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री का मानना है कि यह कदम—भारत-अमेरिका के व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करेगा। हैदराबाद की अंतरराष्ट्रीय ब्रांड वैल्यू में बढ़ोतरी करेगा।
