SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026: 25,487 पदों पर भर्ती, 31 दिसंबर आखिरी तारीख, जानें पूरी जानकारी

SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026:

SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026:

SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल (GD) भर्ती 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते ssc.gov.in पर जाकर आवेदन करें।

अंतिम तारीख का इंतजार न करने की सलाह

SSC ने अपने आधिकारिक नोटिस में उम्मीदवारों को चेताया है कि वे अंतिम दिन आवेदन करने से बचें। आयोग के अनुसार, अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण लॉग-इन फेल, सर्वर स्लो या अन्य तकनीकी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी कर लें।

कुल 25,487 पदों पर होगी भर्ती

प्रोविजनल वैकेंसी लिस्ट के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न अर्धसैनिक बलों में कुल 25,487 पद भरे जाएंगे। बलवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

BSF – 616 पद

CISF – 14,595 पद

CRPF – 5,490 पद

SSB – 1,764 पद

ITBP – 1,293 पद

Assam Rifles – 1,706 पद

SSF – 23 पद

SSC GD Constable 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न चरणों का पालन कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

होमपेज पर Login / Register विकल्प पर क्लिक करें

नया रजिस्ट्रेशन कर लॉग-इन करें

आवेदन फॉर्म भरकर फीस का भुगतान करें

फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

आवेदन शुल्क का विवरण

SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, SC/ST वर्ग और Ex-Servicemen अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

योग्यता मानदंड

SSC GD भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की कट-ऑफ तिथि 1 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

 

Youthwings