Shraddha kapoor injured: शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर घायल: पैर फ्रैक्चर, शूटिंग रोकी

Shraddha kapoor injured

Shraddha kapoor injured

Shraddha kapoor injured:  बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग करते समय चोटिल हो गईं। पिछले हफ्ते सेट पर एक सीन फिल्माते समय उनका बैलेंस बिगड़ गया, जिसके चलते उनके बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया। अचानक लगी इस चोट के बाद मेकर्स को फिल्म की शूटिंग तत्काल रोकनी पड़ी।

लावणी सीक्वेंस के दौरान हुआ हादसा

‘ईथा’ दिग्गज तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर की जीवनी पर आधारित फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा एक मुश्किल लावणी डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं। तेज मूवमेंट के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे चोटिल हो गईं। दर्द के बावजूद श्रद्धा ने दिन खराब न होने देने के लिए कुछ क्लोज-अप शॉट्स सेट पर ही पूरे किए।

चोट बढ़ने पर पूरी शूट रोकनी पड़ी

कुछ दिन तक सीमित शूटिंग जारी रही, लेकिन बाद में उनकी चोट बढ़ने लगी। डॉक्टर की सलाह पर मेकर्स ने फैसला लिया कि श्रद्धा के पूरी तरह ठीक होने तक शूटिंग को दो हफ्तों के लिए रोक दिया जाए। टीम फिलहाल मुंबई में है और श्रद्धा के रिकवरी होने का इंतजार कर रही है।

‘स्त्री 2’ के बाद बड़ा रोल निभा रहीं श्रद्धा

‘ईथा’ को श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे भावुक और चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इससे पहले वे साल 2024 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री 2: सरकाटे का आतंक’ में नजर आई थीं।

Youthwings