Train Cancelled: विशाखापट्टनम जाने वाले यात्रियों को झटका, पैसेंजर ट्रेनें रद्द, वंदे भारत का रूट बदला
Train Cancelled / रायपुर। नए साल में विशाखापट्टनम की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत रायगड़ा–विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्य के चलते रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा और कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए कुछ ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों के परिचालन को गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से संबंधित ट्रेनों में विशाखापट्टनम–रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन को तीन दिनों के लिए रद्द किया गया है। वहीं दुर्ग–विशाखापट्टनम–दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सीमित रूट पर किया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
58528 विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर : 5, 12 और 19 जनवरी 2026 को रद्द
58527 रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर : 5, 12 और 19 जनवरी 2026 को रद्द
गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
20829 दुर्ग–विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस : 5, 12 और 19 जनवरी 2026 को दुर्ग से चलकर रायगड़ा में समाप्त होगी
20830 विशाखापट्टनम–दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस : 5, 12 और 19 जनवरी 2026 को विशाखापट्टनम के स्थान पर रायगड़ा से दुर्ग के लिए रवाना होगी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा, एनटीईएस (NTES) या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
