Shashi Tharoor On IND VS PAK Match: एशिया कप विवाद पर शशि थरूर का बड़ा बयान – ‘हमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहिए था’
Shashi Tharoor On IND VS PAK Match
नई दिल्ली। Shashi Tharoor On IND VS PAK Match: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हाथ न मिलाने और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विवादित व्यवहार पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच खेल हो रहा है, तो खिलाड़ियों को खेल की भावना बनाए रखनी चाहिए और हाथ मिलाने से इंकार नहीं करना चाहिए।
शशि थरूर ने कहा, “मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि एक बार खेलने का फैसला हो जाने के बाद, अगर हम पाकिस्तान के बारे में इतनी दृढ़ता से सोचते हैं, तो हमें खेल ही नहीं खेलना चाहिए था। लेकिन अगर हम उनके साथ खेल रहे हैं, तो हमें खेल की भावना से खेलना चाहिए और हाथ मिलाना चाहिए।”
उन्होंने 1999 का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी कारगिल युद्ध के बीच भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच खेला गया था। “उस समय हमारे सैनिक देश के लिए लड़ रहे थे, फिर भी इंग्लैंड में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमने उनसे हाथ मिला लिया। खेल की भावना देशों या सेनाओं के बीच की भावनाओं से अलग होती है।”
एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच में कई विवाद सामने आए। इसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फाइटर जेट से जुड़े इशारे और बैट को गन की तरह पकड़ने वाले पोज शामिल हैं। यह विवाद केवल खेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक बहस का भी हिस्सा बन गया। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज 2012 के बाद से बंद है और केवल ICC टूर्नामेंट या एशिया कप जैसे आयोजनों में दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं।
