Train Cancelled: त्योहारी सीजन के बाद फिर झटका! 13 से 23 नवंबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। Train Cancelled: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। त्योहारी सीजन खत्म होते ही फिर से ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला शुरू हो गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने जानकारी दी है कि 13 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। यह निर्णय दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के शालीमार यार्ड में आधुनिकीकरण कार्य के चलते लिया गया है।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची
रेलवे के अनुसार, इस अवधि में निम्नलिखित ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी:
- 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस — 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 एवं 23 नवंबर 2025 को रद्द रहेगी।
- 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस — 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21 नवंबर 2025 को रद्द रहेगी।
- 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस — 12, 13 एवं 19 नवंबर 2025 को रद्द रहेगी।
- 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस — 14, 15 एवं 21 नवंबर 2025 को रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
इसके अलावा, कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जो अपने गंतव्य तक नहीं जाएंगी बल्कि बीच के स्टेशन पर ही समाप्त होंगी।
- 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस — 18 नवंबर 2025 को यह ट्रेन सांतरागाछी स्टेशन तक ही चलेगी। सांतरागाछी और शालीमार के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। वापसी में 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 20 नवंबर को सांतरागाछी से ही रवाना होगी।
- 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस — 19 नवंबर 2025 को यह ट्रेन सांतरागाछी स्टेशन पर ही समाप्त होगी। सांतरागाछी और शालीमार के बीच यात्रा रद्द रहेगी। वापसी में 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 21 नवंबर को सांतरागाछी से ही रवाना होगी।
यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। यात्री NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139 या IRCTC वेबसाइट के माध्यम से ट्रेनों की स्थिति देख सकते हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
शालीमार यार्ड में होगा आधुनिकीकरण कार्य
दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, शालीमार यार्ड में आधुनिकीकरण और ट्रैक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए यह अस्थायी रद्दीकरण किया गया है।
यदि आप नवंबर के बीच ट्रेन से सफर की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे द्वारा जारी की गई इस लिस्ट को ध्यान से पढ़ें और अपनी यात्रा तिथि के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
