SDM ऑफिस में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 1.80 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए दो कर्मचारी

SDM ऑफिस में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

SDM ऑफिस में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा: भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई में बिलासपुर एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। टीम ने जांजगीर-चांपा SDM कार्यालय के भू-अर्जन शाखा में छापा मारकर अमिन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को 1 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

किसान से मांगी जा रही थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, दोनों कर्मचारियों ने किसान बुधराम धीवर से उसकी हाईवे में निकली जमीन के मुआवजे के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। किसान ने इस मामले की शिकायत एसीबी से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजना बनाकर जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

जांच जारी, आगे होगी पूछताछ

एसीबी टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस प्रकरण में अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल हैं।

 

Youthwings