Saturday India Box Office: शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात! भूत बंगला ने पार किया 100 करोड़, धुरंधर 2 और माइकल का भी धमाल

Saturday India Box Office

Saturday India Box Office: तीनों फिल्मों ने शनिवार को दिखाई ताकत, गिरावट के बाद फिर पकड़ी रफ्तार

Saturday India Box Office पर ऐसा उलटफेर हुआ कि गिरती फिल्मों ने भी कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए , कौन सी फिल्म निकली सबसे आगे , जानकर चौंक जाएंगे आप !

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल

इस हफ्ते सिनेमाघरों में भूत बंगला , धुरंधर 2 और माइकल का दबदबा देखने को मिल रहा है । खास बात यह रही कि शनिवार को इन तीनों फिल्मों ने शानदार कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश कर दी । जहां पहले इन फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जा रही थी , वहीं वीकेंड आते ही इन्होंने जोरदार वापसी की ।

‘भूत बंगला’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

भूत बंगला ने 9वें दिन बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है । सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 100.90 करोड़ (इंडिया नेट) पहुंच गई ।

Saturday India Box Office

अगर फिल्म के पहले हफ्ते की बात करें तो इसने शानदार शुरुआत की थी । पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ कमाने के बाद पहले दिन 12.25 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ का बिजनेस किया । इसके बाद भी फिल्म ने लगातार अच्छी कमाई करते हुए पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ जुटाए ।

‘धुरंधर 2’ ने भी दिखाई दमदार वापसी

धुरंधर 2 की कमाई में भले ही गिरावट आई थी , लेकिन शनिवार को इस फिल्म ने जोरदार वापसी की । सैकनिल्क के अनुसार , फिल्म ने 38 वें दिन 2.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया , जो पिछले पांच दिनों के मुकाबले काफी बेहतर रहा ।

Saturday India Box Office

इससे पहले फिल्म ने 33वें दिन 1.62 करोड़ , 34 वें दिन 2.10 करोड़ , 35वें दिन 1.70 करोड़ , 36वें और 37वें दिन 1.55 – 1.55 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में शनिवार का कलेक्शन फिल्म के लिए राहत भरा साबित हुआ ।

‘माइकल’ की कमाई में भी उछाल

अमेरिकी बायोपिक फिल्म माइकल ने भी दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया । शनिवार को फिल्म ने 5.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया , जिससे इसकी कुल कमाई 10.30 करोड़ हो गई ।

Saturday India Box Office

इस फिल्म में पॉप आइकन Michael Jackson की जिंदगी को दिखाया गया है , जिसमें उनके भतीजे Jaafar Jackson ने लीड रोल निभाया है। पहले दिन फिल्म ने 3.60 करोड़ और पेड प्रीव्यू में 1.70 करोड़ का बिजनेस किया था ।

Saturday India Box Office: शनिवार को तीनों फिल्मों का प्रदर्शन

शनिवार रात 10:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक:

  • भूत बंगला: 10.75 करोड़ | ऑक्यूपेंसी 21%
  • धुरंधर 2: 2.95 करोड़ | ऑक्यूपेंसी 22%
  • माइकल: 5.00 करोड़ | ऑक्यूपेंसी 19%

 

Saturday India Box Office: वीकेंड पर बदली बॉक्स ऑफिस की तस्वीर

शनिवार के कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि वीकेंड आते ही फिल्मों की कमाई में बड़ा उछाल आता है । जहां वीकडेज में गिरावट देखने को मिल रही थी , वहीं शनिवार ने बॉक्स ऑफिस की तस्वीर पूरी तरह बदल दी । अब सभी की नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं , जो इन फिल्मों के लिए और भी बड़ा साबित हो सकता है ।

यह भी पढ़ें: Donald Trump Shooting: गोली की आवाज से कांप उठा वॉशिंगटन, ट्रंप भी थे मौजूद, फिर जो हुआ..

Youthwings