Samvidhan Bachao Rally: जांजगीर-चांपा में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली, जुटेंगे दिग्गज नेता
Samvidhan Bachao Rally: जांजगीर-चांपा में आज कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली का आयोजन किया जा रहा है। केरा रोड स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में होने वाली इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि कांग्रेस पार्टी संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह रैली आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की एकता को बनाए हुए है और कांग्रेस पार्टी लोगों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक करेगी।
रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। यह रैली संभाग स्तर पर आयोजित की जा रही है और इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता के शामिल होने की संभावना है।
