समर्पण सम्मान समारोह 2025 आज: निर्भीक पत्रकार रविकांत कौशिक जी की स्मृति में उत्कृष्ट पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

समर्पण सम्मान समारोह 2025

समर्पण सम्मान समारोह 2025

रायपुर: यूथविंग्स डिजिटल मीडिया के प्रेरणा स्रोत, निर्भीक, निष्ठावान और माटी पुत्र वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री रविकांत कौशिक जी की स्मृति में रविकांत कौशिक फाउंडेशन द्वारा “समर्पण सम्मान समारोह 2025” का आयोजन किया जा रहा है।

स्मृति में होगा समर्पण सम्मान समारोह 2025

इस समारोह के माध्यम से प्रदेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को श्री रविकांत कौशिक फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल सम्मान का अवसर है, बल्कि सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है।

वरिष्ठ पत्रकार होंगे मुख्य वक्ता, विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार माननीय श्याम वेताल जी होंगे। समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री माननीय अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक माननीय भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक माननीय धरमलाल कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता माननीय रविंद्र चौबे तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे।

कब और कहां होगा आयोजन:

समर्पण सम्मान समारोह 2025 का आयोजन 15 दिसंबर 2025, सोमवार विमतारा ऑडिटोरियम, मधु पिल्लाई चौक, शंकर नगर, रायपुर में शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजन किया जा रहा है।

समर्पण सम्मान समारोह 2025
समर्पण सम्मान समारोह 2025
Youthwings