रायपुर में 2 दिन मांस-मटन की बिक्री पर रोक, शराब दुकानों में होंगे बड़े बदलाव
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणेश चतुर्थी और पर्युषण पर्व के अवसर पर प्रशासन ने दो दिन तक मांस और मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस दौरान नगर निगम ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी मांस-मटन की दुकान खुली नहीं रहनी चाहिए, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शराब बिक्री को लेकर नए निर्देश
इधर, छत्तीसगढ़ के नए आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य की सभी शराब दुकानों को अब पूरी तरह कैशलेस किया जाएगा। मंत्री देवांगन ने अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
अवैध शराब बिक्री पर सख्ती
मंत्री ने होटल, ढाबों और फार्म हाउस में अवैध रूप से शराब की बिक्री और सेवन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही अब राज्य की हर शराब दुकान में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
