Russia Earthquake: रूस में फिर हिली धरती, 7.4 रिक्टर स्केल का झटका, तटीय इलाकों में दहशत

Russia Earthquake

Russia Earthquake

Russia Earthquake: रूस में शनिवार को जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। कामचटका के पूर्वी तट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया।

7.4 तीव्रता का मतलब

रिक्टर पैमाने पर 7 से ऊपर की तीव्रता वाले भूकंप बेहद खतरनाक माने जाते हैं। इतने शक्तिशाली झटकों से इमारतें ढह सकती हैं, बड़े पैमाने पर जन और धन की हानि हो सकती है। रूस में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप की ताकत को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका प्रभाव काफी गहरा रहा होगा।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता

भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है।

  • 0–1.9 : केवल सीस्मोग्राफ से पता चलता है।

  • 2–2.9 : बहुत हल्का कंपन महसूस होता है।

  • 3–3.9 : ऐसा लगे जैसे कोई भारी वाहन पास से गुजरा हो।

  • 4–4.9 : घर में रखा हल्का सामान हिल सकता है।

  • 5–5.9 : भारी फर्नीचर भी हिल सकता है।

  • 6–6.9 : इमारत की नींव दरक सकती है।

  • 7–7.9 : इमारतें गिर सकती हैं।

  • 8–8.9 : सुनामी और भारी तबाही का खतरा।

  • 9 या उससे अधिक : धरती का कंपन साफ महसूस होता है, सबसे भीषण तबाही।

हाल ही में अफगानिस्तान में भी आया था बड़ा भूकंप

सितंबर में अफगानिस्तान में भी भीषण भूकंप आया था। उस समय 6.0 तीव्रता के इस झटके में सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों घायल हुए थे। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, उसका केंद्र जालालाबाद शहर से 27 किमी पूर्व और मात्र 10 किमी गहराई पर था।

विशेषज्ञों का कहना है कि हर साल दुनिया भर में भूकंप हजारों जानें ले जाते हैं और बड़े पैमाने पर विनाश का कारण बनते हैं।

Youthwings