15 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, इतने पदों पर मिलेगी नौकरी; 10वीं से ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन

रोजगार मेला

जगदलपुर। बस्तर संभाग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर की ओर से 15 जुलाई को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की पांच प्रतिष्ठित कंपनियां करीब 250 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

इस स्थान पर होगा रोजगार मेला

रोजगार मेला 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के पास), जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत कंपनियां मौके पर ही इंटरव्यू लेकर उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से—

इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन
ऑफिस असिस्टेंट
कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर
सिक्योरिटी गार्ड
वेटर

जैसे पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार ₹7,000 से ₹26,800 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को रोजगार मेले में शामिल होने से पहले विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

read more : बाल संप्रेक्षण गृह में हाथ-पैर बांधकर चौकीदार की हत्या, 4 बाल अपचारी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

साथ लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन पंजीयन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को रोजगार मेले के दिन निम्न दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा—

सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति
आधार कार्ड
रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल फोन

यहां करें ऑनलाइन पंजीकरण

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

पंजीकरण पोर्टल: https://erojgar.cg.gov.in/ अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 07782-264376 पर संपर्क कर सकते हैं या ddirempl@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

उपसंचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर ने जिले के पात्र युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Youthwings