अगर मैच नहीं हुआ तो कौन होगा बाहर?! RCB vs KKR मैच पर बादलों का पहरा

RCB vs KKR: बारिश और गीली आउटफील्ड ने बढ़ाई मुश्किलें, 8:45 बजे के बाद घटेंगे ओवर; 10:56 बजे तक टॉस हुआ तो 5-5 ओवर का मुकाबला संभव
RCB vs KKR: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रायपुर में खेला जाना है, लेकिन तेज बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण टॉस समय पर नहीं हो सका। इससे मैच के तय समय पर शुरू होने को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।
8:45 बजे के बाद घटने लगेंगे ओवर
आईपीएल नियमों के अनुसार, अगर मुकाबला रात 8:45 बजे तक शुरू नहीं होता है तो ओवरों में कटौती शुरू हो जाती है। जैसे-जैसे देरी बढ़ती है, मैच छोटा होता जाएगा और यह स्थिति 5-5 ओवर तक भी पहुंच सकती है।
RCB vs KKR: 10:56 बजे है सबसे अहम कटऑफ टाइम
जानकारी के अनुसार, रात 10:56 बजे तक का समय बेहद महत्वपूर्ण है। अगर इस समय तक टॉस हो जाता है, तो कम से कम 5-5 ओवर का मुकाबला खेला जा सकता है। लेकिन इसके बाद मैच रद्द होने की संभावना भी बन सकती है।
बारिश थमी, लेकिन खतरा अभी बाकी
रायपुर में बारिश फिलहाल थम चुकी है, लेकिन आसमान में बादल बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शाम बाद भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन मैच के दौरान दोबारा बारिश लौटने का खतरा अभी भी बना हुआ है।

प्लेऑफ रेस में अहम मुकाबला
RCB vs KKR मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। RCB अगर यह मैच जीतती है तो वह 16 अंकों तक पहुंचकर प्लेऑफ के करीब पहुंच जाएगी। वहीं बारिश के कारण मैच धुलने पर टीम पर आगे के मुकाबलों में दबाव बढ़ सकता है।
दूसरी ओर, KKR के लिए स्थिति और कठिन हो सकती है, क्योंकि प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे।
यह भी पढ़ें: RCB vs KKR Pitch Report: रायपुर की धीमी पिच पर होगी कांटे की टक्कर, गेंदबाजों का रहेगा दबदबा!
RCB vs KKR Pitch Report: रायपुर की धीमी पिच पर होगी कांटे की टक्कर, गेंदबाजों का रहेगा दबदबा!