राजधानी में बदमाशों का भौकाल! बर्थडे पार्टी में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल

Raipur: राजधानी रायपुर में बदमाश युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक बर्थडे पार्टी के दौरान अधनग्न अवस्था में हथियार लहराते हुए गैंगस्टर गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में युवकों के हाथ में चाकू और शराब की बोतलें दिखाई दे रही हैं। तीन युवक बिना शर्ट के जींस में नाच रहे हैं, जबकि दो युवक केवल अंडरगारमेंट्स में डांस करते दिख रहे हैं। कुछ युवक अपने साथियों को कंधे पर बैठाकर हथियार लहराते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में यह वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों में चिंता बढ़ा दी है।

मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है। फिलहाल वीडियो की सत्यता, स्थान और संबंधित युवकों की पहचान की जांच की जा रही है।

Youthwings