Raipur Tomar Brothers: रोहित तोमर भगोड़ा घोषित, जानकारी देने वाले को मिलेगा 5 हजार का इनाम…
Raipur Tomar Brothers
Raipur Tomar Brothers: रायपुर: मारपीट, सूदखोरी, जबरन वसूली, अपहरण और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल तोमर भाइयों की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने उसके भाई रोहित तोमर को भी भगोड़ा घोषित कर दिया है। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने रोहित के ठिकाने की जानकारी देने वाले को 5,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इससे पहले पुलिस ने वीरेंद्र तोमर पर भी इतने ही इनाम की घोषणा की थी।
वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार, हत्या मामले में बड़ी प्रगति
पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर से पकड़ा। पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन के अनुसार, 2013 की हत्या मामले में वीरेंद्र की रीव्यू पिटीशन हाईकोर्ट से खारिज हो गई है। इससे निचली अदालत में हत्या के प्रकरण की अंतिम सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। वीरेंद्र पर आरोप है कि सूदखोरी विवाद के चलते उसने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी। दोनों भाइयों पर अलग-अलग थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
15 गुना तक की वसूली: पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप
सूदखोरी के आरोपों में दोनों भाई लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि वे— पहले कर्ज देते थे, फिर उससे 10 से 15 गुना ज्यादा रकम वसूलते थेरकम न देने पर मारपीट करते थे और कई मामलों में लोगों की प्रॉपर्टी कब्जा कर लेते थे पुलिस के अनुसार, तोमर भाइयों ने छोटे कारोबारियों को निशाना बनाकर उनसे अवैध वसूली की है।
पुलिस खोलेगी पुराने केस, जांच तेज
Raipur Tomar Brothers के खिलाफ दर्ज पुराने प्रकरणों को पुलिस एक बार फिर रीओपन कर नए सिरे से जांच शुरू करने की तैयारी कर रही है। इनमें अधिकतर मामले वित्तीय लेन-देन, जबरन वसूली और धमकाने से जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि यह गैंग संगठित रूप से लोगों का शोषण करता था और कर्ज के नाम पर उनकी संपत्ति तक हड़प लेता था।
करणी सेना की तैयारी से पहले कार्रवाई तेज
सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र तोमर के समर्थन में क्षत्रिय करणी सेना 7 दिसंबर को प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले ही पुलिस ने रोहित तोमर को भगोड़ा घोषित कर कार्रवाई और तेज कर दी है।
