HEM 2.0 में पंजीयन नहीं कराने वाले 13 निजी अस्पतालों को नोटिस, तीन दिन का अल्टीमेटम

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संचालनालय ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीकृत निजी अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल में पंजीयन और जानकारी अपडेट करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया है। पोर्टल में पंजीयन नहीं कराने वाले 13 निजी अस्पतालों को तीन कार्यदिवस का अल्टीमेटम दिया गया है।

 

नोटिस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ओर से स्वास्थ्य संचालनालय के निर्देशानुसार जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा बनाए गए नए पोर्टल HEM 2.0 में सभी पंजीकृत अस्पतालों को अपनी संस्था की जानकारी अपडेट करनी होगी और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। लेकिन अब तक कई अस्पतालों ने आवेदन सब्मिट नहीं किया है।

 

स्वास्थ्य संचालनालय ने चेतावनी दी है कि यदि कोई अस्पताल तीन कार्यदिवस के भीतर HEM 2.0 पोर्टल में अपनी जानकारी अद्यतन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ योजना से निलंबन और अन्य कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई की पूरी जिम्मेदारी संबंधित अस्पताल की होगी।

 

नोटिस प्राप्त 13 अस्पतालों के नाम

1. छत्तीसगढ़ नेत्र अस्पताल

2. देवकृपा अस्पताल

3. डॉक्टर प्लाजा

4. कालड़ा नर्सिंग होम

5. कान्हा मल्टीस्पेशलिटी आरंग

6. लाइफ केयर अस्पताल

7. प्रज्ञा अस्पताल

8. साईं कृपा अस्पताल

9. श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल

10. श्री राम मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल

11. श्री महावीर अस्पताल

12. श्री साई राम अस्पताल

13. यशोदा चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल

Youthwings