रायपुर में लागू हुई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली, संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस आयुक्त; IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद पर कार्यरत थे।
इसी क्रम में राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। रामगोपाल गर्ग (IPS-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बनाया गया है। वहीं अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बालाजी राव सोमावर (IPS-2007), जो अब तक पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था देख रहे थे, उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है।
कमिश्नरी प्रणाली के तहत रायपुर नगरीय क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्तों की भी तैनाती की गई है। अमित तुकाराम कांबले (IPS-2009) को कांकेर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है।
जिला स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। लाल उमेद सिंह (IPS-2011) को रायपुर से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर, जबकि शशि मोहन सिंह (IPS-2012) को जशपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ नियुक्त किया गया है। दिव्यांग पटेल (IPS-2014) को रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
रायपुर कमिश्नरी में डीसीपी की तैनाती
पुलिस कमिश्नरी प्रणाली के अंतर्गत रायपुर नगरीय क्षेत्र को तीन जोन में विभाजित किया गया है
- उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS-2020) – पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय
- संदीप पटेल (IPS-2020) – पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय
- मयंक गुर्जर (IPS-2020) – पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय
इसके अलावा
- विकास कुमार (IPS-2020) – पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय
- राजनाला स्मृतिक (IPS-2020) – पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय
अन्य आदेशों में श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण बनाया गया है। वहीं इंदु अग्रवाल (IPS-2022), नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक को पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया है।

