रायपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, महादेवघाट में श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान व दीपदान

रायपुर : राजधानी रायपुर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महादेव घाट स्थित खारून नदी के तट पर हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई, दीपदान किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना में लीन हुए।

महादेवघाट पर दिखा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम

प्राचीन हाटकेश्वर महादेव मंदिर और आसपास के घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। पूरे क्षेत्र में भक्ति, भजन और दीपों की रोशनी से अद्भुत आध्यात्मिक माहौल बन गया। मंदिरों में घंटियों की गूंज और भक्तों के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

पुण्य स्नान और दीपदान का विशेष महत्व

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दीपदान और भगवान शिव की पूजा को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसी श्रद्धा और विश्वास के चलते रायपुर के महादेवघाट समेत अन्य घाटों पर भक्तों का सैलाब देखने को मिला। लोगों ने दीप जलाकर खारून नदी में प्रवाहित किए, जिससे घाटों का दृश्य अत्यंत मनमोहक हो गया।

प्रशासन ने की सुव्यवस्थित व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए थे। नगर निगम और पुलिस कर्मी लगातार स्थल पर तैनात रहे ताकि पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Youthwings In (@youth_wings.in)


 

Youthwings