Raipur IPL 2026 Ticket Price: रायपुर IPL टिकट रेट फाइनल! ₹2000 से ₹40,000 तक, RCB के 2 बड़े मुकाबले तय
Raipur IPL 2026 Ticket Price: रायपुर में होने वाले IPL 2026 मुकाबलों के लिए टिकट रेट और मैच शेड्यूल लगभग तय हो चुके हैं, जिसमें RCB के दो हाई-वोल्टेज मैच शामिल हैं
Raipur IPL 2026 Ticket Price: रायपुर में IPL 2026 का क्रेज चरम पर है, ₹2000 से ₹40,000 तक टिकट, RCB के 2 धमाकेदार मुकाबले और स्टेडियम में बड़े बदलाव! जानिए पूरी डिटेल जो हर क्रिकेट फैन को हैरान कर देगी…
Raipur IPL 2026 Ticket Price: रायपुर। राजधानी रायपुर में होने वाले IPL 2026 मुकाबलों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मैचों के टिकट रेट लगभग फाइनल हो चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, सामान्य सीटों की कीमत ₹2000 से शुरू होगी। इसके बाद सामान्य स्टैंड्स के लिए ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक के रेट तय किए गए हैं।

प्रीमियम और बॉक्स टिकट:
स्टूडेंट्स के लिए भी टिकट ₹2000 में ही उपलब्ध होगी। वहीं प्रीमियम कैटेगरी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा-
- सिल्वर कैटेगरी: ₹20,000
- गोल्ड कैटेगरी: ₹30,000
- प्लैटिनम कैटेगरी: ₹40,000
कॉर्पोरेट बॉक्स का आनंद लेने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को लगभग ₹30,000 तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
हालांकि टिकट रेट्स की अंतिम घोषणा जल्द आधिकारिक तौर पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Sadhvi Sail Miss India World 2026: कौन हैं साध्वी सैल, 30 मॉडल्स को हराकर जीता खिताब
Raipur IPL 2026 Ticket Price: रायपुर में होंगे RCB के दो बड़े मुकाबले
IPL 2026 में रायपुर स्टेडियम में दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे।
- 10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस
- 13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स
दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।
