Raipur IIIT Hostel Theft: एग्जाम देने गए छात्र, पीछे से हॉस्टल से उड़ गए 15 लैपटॉप, CCTV देख दंग रह जाएंगे आप

Raipur IIIT Hostel Theft

Raipur IIIT Hostel में छात्रों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर शातिर चोर ने 15 लैपटॉप पार कर दिए। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है

Raipur IIIT Hostel : छात्र एग्जाम हॉल में पेपर लिख रहे थे और उधर हॉस्टल में हो रहा था बड़ा खेल! IIIT रायपुर में 15 लैपटॉप चोरी की वारदात ने सबको चौंका दिया है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। आखिर कैसे चोर ने दिया वारदात को अंजाम? पढ़िए पूरी खबर।

Raipur IIIT Hostel Video: हॉस्टल से 15 लैपटॉप चोरी, CCTV फुटेज आया सामने

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी हो गए। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि वारदात उस समय हुई जब हॉस्टल में रहने वाले छात्र एग्जाम देने गए हुए थे।

कम करने के बहाने Raipur IIIT Hostel में घुसा चोर

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राखी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एक शातिर युवक काम करने के बहाने हॉस्टल परिसर में दाखिल हुआ।

छात्रों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपी ने कमरों से एक-एक कर करीब 15 लैपटॉप चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया।

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टल के CCTV कैमरे खंगाले। सामने आए फुटेज में आरोपी लैपटॉप चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पूरे कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Raipur IIIT Hostel Theft

पुलिस जांच में जुटी

घटना की शिकायत राखी थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL मैच में दर्शकों की जेब पर डाका! 50 की बोतल 150 रुपए में, खाने की चीजें दोगुने दाम में बिकीं

Youthwings