Raipur Heavy Vehicle Ban: रायपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान लागू!
Raipur Heavy Vehicle Ban: रायपुर के स्टेशन क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत भारी और हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि स्टेशन इलाके में यातायात को सुचारु बनाया जा सके और यात्रियों को राहत मिल सके।
दिनभर भारी वाहनों की एंट्री बंद
नए आदेश के अनुसार सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक स्टेशन क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, हल्के मालवाहक वाहनों के लिए भी शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष रूप से नो-एंट्री लागू रहेगी।
नियम तोड़ा तो होगा भारी चालान
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे नए ट्रैफिक नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।
