Raipur Dial 112 Viral Video: रायपुर में डायल 112 गाड़ी के साथ युवक करता रहा खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

Raipur Dial 112 Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आए इस वीडियो में एक बाइक सवार युवक पुलिस की डायल 112 वाहन के साथ खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में चर्चा का माहौल बन गया है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर की व्यस्त सड़क का है, जहां एक बाइक सवार पुलिस की डायल 112 गाड़ी के साथ बेहद जोखिम भरे तरीके से बाइक चलाते हुए स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान सड़क से भारी वाहन भी गुजरते नजर आ रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस की गाड़ी के साथ ही कोई युवक इस तरह स्टंट करता नजर आए तो इससे आम जनता के बीच गलत संदेश जाता है।

सड़क पर इस तरह का स्टंट न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे गंभीर दुर्घटना भी हो सकती है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की घटना होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

कमिश्नर सिस्टम के बीच सामने आया वीडियो

Video ऐसे समय सामने आया है जब रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। शहर में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

इसके बावजूद पुलिस वाहन के साथ स्टंट का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर पुलिस अपने ही सिस्टम में अनुशासन बनाए रखने में सफल नहीं हो पा रही है, तो आम लोगों से नियमों का पालन कैसे करवाया जाएगा।

Youthwings