Raipur Crime News: खिड़की से झांकते ही सामने आया खौफनाक सच, 19 साल की युवती की मौत
Raipur Crime News: रायपुर में 19 साल की युवती की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर मानसिक दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Raipur Crime News: टिकरापारा इलाके में 19 वर्षीय युवती ने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। आरोपी पर दुष्प्रेरण का केस दर्ज, जानें पूरा मामला।
Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 19 साल की एक युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों ने युवती के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Raipur Crime News: कमरे के अंदर मिला शव, खिड़की से दिखा मंजर
पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतिका की पहचान गुढ़ियारी निवासी कविता दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवती संतोषी नगर गार्डन के पास स्थित अपने प्रेमी के घर में रह रही थी।
19 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे वह अपने कमरे में सोने गई थी। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो घरवालों को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो खिड़की से झांककर देखा गया।
अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए युवती दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी। आनन-फानन में दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस जांच में जुटी, मर्ग कायम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच के तहत मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रेमी महफूज खान पर गंभीर आरोप
मृतिका के परिजनों मां, बहन और भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि युवती का एक युवक महफूज खान के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक लगातार युवती पर अपने घर आने और शादी करने का दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।
परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
दुष्प्रेरण का केस दर्ज
पुलिस ने मामले में आरोपी महफूज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कई सवाल अभी भी बाकी
इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्या यह केवल मानसिक दबाव का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह भी छिपी है? पुलिस जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आ पाएंगे।
