Raipur Crime News: मिट्टी में दफन मिला पुरुष शव, इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Raipur Crime News: रायपुर के भरेंगाभाटा गांव में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिट्टी में दफन पाया गया। शव का एक हाथ और एक पैर जमीन से बाहर दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई कर शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। मृतक पुरुष है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में हुई, जहां आसपास कम लोग रहते हैं, जिससे आरोपितों को शव दफनाने में आसानी हुई।

पुलिस ने आसपास के गांवों में गुमशुदा लोगों की सूची की जांच शुरू कर दी है। कोटवार और स्थानीय अधिकारियों की मदद से शव की पहचान कराने की कोशिश जारी है। पुलिस ने स्थल को सील कर दिया है और हत्यारों की पहचान तथा गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान दे रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्या का कारण और समय स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान भी कर रही है।

Youthwings